देश की खबरें | कर्नाटक में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए बातचीत कर रहे भाजपा और जद(एस), कांग्रेस 15 से 20 सीट जीतेगी: सिद्धारमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को दावा किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेकुलर) बातचीत कर रही हैं। उन्होंने साथ ही दावा किया कि भले वे एकसाथ चुनाव लड़े या नहीं लड़े, कांग्रेस निश्चित तौर पर राज्य की 15 से 20 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

हुबली (कर्नाटक), 25 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को दावा किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेकुलर) बातचीत कर रही हैं। उन्होंने साथ ही दावा किया कि भले वे एकसाथ चुनाव लड़े या नहीं लड़े, कांग्रेस निश्चित तौर पर राज्य की 15 से 20 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले जद (एस) के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सिद्धारमैया ने भाजपा और जद(एस) के एकजुट होने की संभावना के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे इस चर्चा की ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर वे एकजुट होते हैं तो भी हमें चिंता की जरूरत नहीं है। हम (कांग्रेस) इस बार कर्नाटक में निश्चित रूप से 15-20 सीटें (लोकसभा) जीतेंगे।’’

जद (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 21 जुलाई को कहा था कि उनकी पार्टी ने राज्य के हित में विपक्ष के रूप में भाजपा के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 25 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि उसके समर्थित निर्दलीय ने एक सीट जीती थी। वहीं, कांग्रेस और जद(एस) को एक-एक सीट से ही संतोष करना पड़ा।

मई में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीट हासिल की थी, जबकि भाजपा को 66 और जद (एस) को 19 सीटें मिली थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\