देश की खबरें | उप्र विधानसभा के दो सदस्यों को सदन में जन्मदिन की बधाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को सदन के सदस्य वेद प्रकाश गुप्ता व कैलाश नाथ शुक्ल को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
लखनऊ, 18 फरवरी उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को सदन के सदस्य वेद प्रकाश गुप्ता व कैलाश नाथ शुक्ल को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ये दोनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधानसभा के सदस्य हैं।
विधानसभा अध्यक्ष महाना ने बधाई प्रस्ताव में कहा कि वेद प्रकाश गुप्ता का जन्म 18 फरवरी 1948 को हुआ और वह दूसरी बार अयोध्या से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
महाना ने कहा कि बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित कैलाश नाथ शुक्ल का जन्म 18 फरवरी, 1959 को हुआ।
इसके बाद अध्यक्ष ने दोनों विधायकों को अपनी और पूरे सदन की ओर से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने भी दोनों को बधाई दी।
विधानसभा का अध्यक्ष बनने के बाद महाना ने यह परंपरा शुरू की है कि सत्र के दौरान जिस सदस्य का जन्मदिन होता है, उन्हें सदन की तरफ से बधाई दी जाती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)