देश की खबरें | टयूलिप गार्डन के बाद मुनस्यारी में अब बनेगा पक्षी पर्यटन केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले कुछ सालों में पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्ड वाचिंग के लुभावने स्थल के रूप में उभर रहा है और इसे एक अच्छे अवसर में बदलने के लिए बहुउददेशीय पक्षी पर्यटन केंद्र को विकसित किया जा रहा है ।

जियो

पिछले कुछ सालों में पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्ड वाचिंग के लुभावने स्थल के रूप में उभर रहा है और इसे एक अच्छे अवसर में बदलने के लिए बहुउददेशीय पक्षी पर्यटन केंद्र को विकसित किया जा रहा है ।

पिथौरागढ के वन प्रभागीय अधिकारी विनय भार्गव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र को चरणबद्ध तरीके से तीन सालों में 85 ग्राम पंचायतों और 300 स्वयं सहायता समूहों से भी जोड़ा जाएगा और 500 स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे ।

यह भी पढ़े | आरबीआई बांड को वापस लेना नागरिकों के लिए झटका, तत्काल बहाल करने की मांग करें लोग: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम.

इसके अलावा, भार्गव ने कहा कि बर्ड वाचिंग के लिए आने वाले लोगों का लाभ भी यहां के स्थानीय होटलों तथा टूर एंड ट्रेवल उद्योग से जुडे अन्य लोगों को मिलेगा ।

उन्होंने बताया कि इसे करीब 67.50 लाख रू की लागत से विकसित किया जाएगा और अनुमान है कि इससे 1.5 करोड-दो करोड रू की वार्षिक आमदनी होगी ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में बड़े फियादीन हमले की साजिश को किया नाकाम, आतंकी 40-45 किलो विस्फोटक से लदी कार से हमले के फिराक में थे.

बर्ड वाचिंग के लिए 500 मीटर से लेकर पांच किलोमीटर तक की ट्रेल विकसित करने की भी योजना है जिससे पक्षियों के आवास के बारे में पक्षी प्रेमियों को स्पष्ट रूप से पता चल जाएगा ।

भार्गव ने बताया कि केंद्र में पक्षियों से संबंधित साल भर चलने वाली गतिविधियों के लिए एक कैलेंडर भी विकसित किया गया है जिसके तहत समय-समय पर पक्षी महोत्सवों का भी आयोजन होगा ।

पक्षियों को देखने के लिए इस केंद्र में दूरबीन, स्पाटिंगस्कोप, कैमरा, फील्ड गाइड और टूल किटस भी उपलब्ध रहेंगे । इसके अलावा, जगह-जगह व्यू प्वाइंटस बनाए जाएंगे जहां पक्षियों के बारे में जानकारी देने वाले बोर्ड भी लगे होंगे ।

पक्षियों के अलावा प्रकृति प्रेमियों को यहां वन्यजीव और वनस्पति, जैव विविधता, स्थानीय परंपरा, संस्कृति, आर्किड, अल्पाइन स्विस हट, हेरिटेज वॉक, साहसिक गतिविधियों जैसे ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, पर्वतारोहण आदि का आनंद भी मिलेगा ।

भार्गव ने बताया कि इसके अतिरिक्त यहां वॉच टॉवर भी बनाए जाएंगे जहां से जौहार घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को भी निहारा जा सकता है । केंद्र में दो झीलें भी विकसित की जाएंगी ।

इन सब योजनाओं के मद्देनजर वन विभाग चाहता है कि यह केंद्र एक वन स्टॉप फैसिलिटी सेंटर के रूप में विकसित हो जो वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा सके ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान