देश की खबरें | बर्ड फ्लू: केंद्र ने राज्यों से पीपीई किट का पर्याप्त स्टॉक बनाकर रखने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने मंगलवार को कहा कि उसने बर्ड फ्लू के सिलसिले में जांच नियमों को लेकर राज्यों को परामर्श जारी किया है और उनसे पक्षियों का मारने के लिए पीपीई किट और अन्य जरूरी उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक बनाये रखने को भी कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 जनवरी केंद्र ने मंगलवार को कहा कि उसने बर्ड फ्लू के सिलसिले में जांच नियमों को लेकर राज्यों को परामर्श जारी किया है और उनसे पक्षियों का मारने के लिए पीपीई किट और अन्य जरूरी उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक बनाये रखने को भी कहा है।

सोमवार तक दस राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों-- दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल , राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

मात्स्यिकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ 12 जनवरी तक, राजस्थान के झुंझुनु जिले के एचसीएल खेत्री नगर में मृत कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा के अतिरिक्त मामलों की पुष्टि हुई। ’’

उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्राणिउद्यान में मृत कौवों और हवासीलों (एक प्रकार की बड़ी बत्तख) में तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जागनोली एवं फतेहपुर गांवों में मृत कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई।

बयान में कहा गया कि मध्यप्रदेश के झाबुआ में कुक्कुट नमूने में एवियन इंफ्लूएंजा की मंगलवार को पुष्टि हुई।

बयान में कहा गया है, ‘‘ पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने राज्यों को जांच नियमों को लेकर परामर्श जारी किया है और उन्हें उपयुक्त जैव सुरक्षित केंद्र सुनिश्चित कर जांच करने के लिए प्रोत्साहित किया है।’’

महाराष्ट्र और गुजरात में एवियन इंफ्लूएंजा के केद्रों की निगरानी के लिए वहां के लिए एक केंद्रीय दल नियुक्त किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू