देश की खबरें | अलीगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर बिल्डर की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अलीगढ़ (उप्र), 25 जुलाई अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सोनू चौधरी (32) के रूप में हुई, जो हरदुआगंज थाना क्षेत्र के अपने गांव कोंडरा से तालानगरी औद्योगिक परिसर जा रहा था।
चौधरी प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं के साथ अपनी निकटता के लिए जाना जाता था।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी एसयूवी कार से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद लोगों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
पुलिस ने का कि गोलियां कार के शीशे को चीरती हुई निकल गईं और चौधरी को गहरी चोट आईं, इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश भाग गए।
छर्रा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) धनंजय ने पत्रकारों को बताया कि घायल व्यक्ति को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरदुआगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज यादव ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

