देश की खबरें | बिहार: पटना हवाई अड्डे के निर्माणाधीन नए टर्मिनल में पाइप के अंदर महिला का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना हवाई अड्डे के निर्माणाधीन नए टर्मिनल में वर्षा जल निकासी पाइप के अंदर से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पटना, 11 मई पटना हवाई अड्डे के निर्माणाधीन नए टर्मिनल में वर्षा जल निकासी पाइप के अंदर से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच मानी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

एसडीपीओ-1 (सचिवालय) अनु कुमारी ने बताया कि शनिवार शाम सात बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली कि एक शव पाइप के भीतर देखा गया है।

उन्होंने कहा, "हवाई अड्डा थाना के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाइप को काटकर महिला का शव बाहर निकाला गया।"

हवाई अड्डे थाना के एक अधिकारी ने बताया कि जल निकासी प्रणाली के निरीक्षण के दौरान शव को देखा गया।

उन्होंने बताया, "शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और हर मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला की पहचान की कोशिश जारी है।"

उन्होंने कहा, "निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\