देश की खबरें | बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने विधानमंडल का पांच दिन का सत्र बुलाए जाने को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने अपनी पहली बैठक में विधानमंडल का पांच दिनों का सत्र बुलाए जाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी।
पटना, 17 नवंबर बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने अपनी पहली बैठक में विधानमंडल का पांच दिनों का सत्र बुलाए जाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आगामी 23 नवंबर से बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय सत्र आहूत किये जाने को मंजूरी दी गयी ।
यह भी पढ़े | Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ में गेस्ट हाउस का किया शिलान्यास.
नवगठित बिहार विधानसभा का पहला तथा विधान परिषद का 196 वां सत्र होगा ।
बिहार विधानमंडल का यह पांच दिवसीय सत्र 23 नवंबर से शुरू होगा और 27 नवंबर को समाप्त होगा।
यह भी पढ़े | Banking Fraud: मप्र सरकार आर्थिक धोखाधड़ी पर सख्त.
मंत्रिपरिषद ने विधानमंडल के इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के दौरान राज्यपाल के भाषण के प्रारूप को अनुमोदित करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया।
बिहार विधानमंडल के इस सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के अलावा नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राजभवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिपरिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

