एजेंसी न्यूज

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 5 घंटों तक किया घिनौना काम

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो लोगों ने एक 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि लड़की को जिले के एक गांव में एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया. सूत्रों ने बताया कि लड़की का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह बुधवार सुबह किसी काम के लिए बाहर गई थी.

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 5 घंटों तक किया घिनौना काम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले में दो लोगों ने एक 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण (Kidnap) कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि लड़की को जिले के एक गांव में एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया. सूत्रों ने बताया कि लड़की का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह बुधवार सुबह किसी काम के लिए बाहर गई थी. बोचहां पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, दो लोगों ने उसे एक खेत में देखा और फिर एकांत इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया.

लड़की ने आरोप लगाया है कि जब तक वह बेहोश नहीं हो गई, तब तक उन लोगों ने करीब पांच घंटे तक उसके साथ नृशंस व्यवहार किया किया. यह भी पढ़ें- Bihar: लखीसराय में 50 साल के दुकानदार की घिनौनी करतूत, चॉकलेट का लालच देकर 10 दिन में 8 बच्चियों को बनाया अपनी हवस का शिकार.

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी श्याम कुमार ने कहा, "उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए. जैसे ही लड़की घंटों तक गायब रही, उसके परिवार के सदस्यों ने उसे खोजना शुरू कर दिया. वे खेत पर पहुंचे, जहां लड़की अचेत अवस्था में पाई गई. बाद में उसने अपनी मां के लिए घटना का खुलासा किया." उन्होंने कहा, "हमने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).