देश की खबरें | बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: नीतीश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) की एक नयी इमारत का उद्घाटन किया और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताई।
पटना, तीन मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) की एक नयी इमारत का उद्घाटन किया और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताई।
अधिकारियों ने कहा कि इमारत में दो टावर, 1,117 बिस्तर हैं और यह आधुनिक चिकित्सा तकनीक व रोगी-अनुकूल सुविधाओं से सुसज्जित है।
इस अवसर पर कुमार ने कहा, "यह सिर्फ एक इमारत नहीं है, यह बिहार के लोगों के लिए एक प्रतिबद्धता है।"
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दोनों टावरों में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं में गहन देखभाल इकाइयां, निजी कमरे, एयर एम्बुलेंस और प्रमुख सुविधाओं के लिए समर्पित बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) शामिल हैं।
बयान में कहा गया है कि बुनियादी ढांचे में स्वच्छ प्रतीक्षा क्षेत्र, लिफ्ट और रैंप भी शामिल हैं, ताकि मरीजों और परिचारकों के लिए पहुंच में सुधार हो सके।
बयान में कहा गया है, “सभी टावरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद, पीएमसीएच की कुल क्षमता 5,460 से अधिक बिस्तरों की होगी। परियोजना में 5,545 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। परियोजना मार्च 2027 तक पूरी हो जाएगी और यह देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)