पटना, 10 जून बिहार सरकार ने सभी विभागों को रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्य करने को कहा है।
भवन निर्माण विभाग के छह जून के पत्र में सभी कार्यपालक अभियंताओं को छोटे स्तर के विकास या निर्माण कार्य करने की सलाह दी गई है। इन विकास कार्यों में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्कूलों और अस्पतालों जैसे सरकारी भवनों का निर्माण, मरम्मत और रखरखाव शामिल हैं।
भवन निर्माण विभाग के पत्र की प्रति पीटीआई के पास है।
भवन निर्माण विभाग के पत्र में बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा पिछले महीने सभी संबंधित विभागों को जारी नए परिपत्र का उल्लेख किया गया है। यह परिपत्र सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों से संबंधित है।
रक्षा मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को आठ मई, 2023 को भेजे गए पत्र के बाद बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से परिपत्र जारी किया गया।
गृह विभाग का पत्र राज्य के सीमावर्ती जिलों - पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज के जिलाधिकारियों को भी जारी किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY