एजेंसी न्यूज

Bihar Road Accident: बक्सर में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, तीन घायल

बिहार के बक्सर जिले में रविवार तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. ये सभी लोग कार में सवार थे. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Bihar Road Accident: बक्सर में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, तीन घायल

बक्सर (बिहार), 6 अप्रैल : बिहार के बक्सर जिले में रविवार तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. ये सभी लोग कार में सवार थे. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान प्रमोद सिंह (40), उनके बेटे बंटी कुमार (12), पप्पू सिंह और सोनू कुमार के रूप में की गई है.

इंडस्ट्रीयल पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि यह हादसा हर्किशुनपुर गांव के पास बक्सर-राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के हुआ जब कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी. उन्होंने बताया, ‘‘हादसे में घायल सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बाकी तीन घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.’’ यह भी पढ़ें : मप्र के अस्पताल में ‘फर्जी’ हृदयरोग विशेषज्ञ के इलाज से सात लोगों की मौत

थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक रोहतास जिले के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार थे. ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वे लोग बिक्रमगंज की रहने वाली फूलपतिया देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बक्सर जा रहे थे.

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).