देश की खबरें | बिहार चुनाव: साहित्यकारों के संगठन ने विकास को गति देने वालों के पक्ष में मतदान की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले भारतीय साहित्यकार संगठन ने राज्य के मतदाताओं से विकास की गतिविधियों को गति देने वाले राजनीतिक दलों के पक्ष में मतदान करने की अपील जारी की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले भारतीय साहित्यकार संगठन ने राज्य के मतदाताओं से विकास की गतिविधियों को गति देने वाले राजनीतिक दलों के पक्ष में मतदान करने की अपील जारी की।

संगठन की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘हम सभी साहित्यकार बिहार के मतदाताओं से अपील करते हैं कि बिहार के पुनः निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा सुशासन और विकास की गतिविधियों को गति देने वाली शक्तियों के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करें तथा एक जागरूक नागरिक के रूप में अपना योगदान सुनिश्चित करें।’’

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘पद्मावत’ का विरोध करने वालों पर दर्ज केस वापस लेने का किया ऐलान: 27 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस अपील को जारी करने वालों में साहित्यकारों में पद्मश्री से सम्मानित दयाप्रकाश सिन्हा, नरेन्द्र कोहली, कमल किशोर गोयनका, देवेन्द्र दीपक, सूर्यप्रसाद दीक्षित शामिल हैं।

सिन्हा भारतीय साहित्यकार संगठन के अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को हाई कोर्ट से झटका, CBI करेगी करप्शन के आरोपों की जांच.

संगठन ने अपनी अपील में कहा कि लोकतंत्र और संविधान के समक्ष जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और गुंडाराज से भयानक खतरा उपस्थित है। समाज में विभाजनकारी शक्तियां सक्रिय हैं और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है।

अपील में कहा गया, ‘‘लोकतंत्र किसी एक परिवार या समुदाय विशेष की संपत्ति नहीं है। यह संपूर्ण जनता के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया है। गरीबों और कमजोरों को सहारा देने, उन्हें नारायण मानकर उनको सशक्त बनाने का नाम है। यह प्रक्रिया भ्रष्टाचार और अपराध के तंत्र से बाधित हो जाती है। बिहार में इसका एक लंबा काला इतिहास है। वह भयानक समय और वातावरण फिर से न लौट आए, इसका विशेष ध्यान रखना होगा।’’

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर ( 71 सीट), 3 नवंबर (94 सीट) और 7 नवंबर (78 सीट)को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\