देश की खबरें | बिहार चुनाव घोषणा-पत्र में मुफ्त कोविड टीके का वादा बिल्कुल सही : सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के बिहार चुनाव घोषणा-पत्र में मुफ्त कोविड टीके के वादे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही आलोचना के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यह घोषणा बिल्कुल ठीक है और पार्टी इस बात की घोषणा कर सकती है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर भाजपा के बिहार चुनाव घोषणा-पत्र में मुफ्त कोविड टीके के वादे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही आलोचना के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यह घोषणा बिल्कुल ठीक है और पार्टी इस बात की घोषणा कर सकती है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहती है।

सीतारमण ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणा पत्र जारी किया था। दस्तावेज में मुख्य रूप से किये गए वादों में भगवा पार्टी के सत्ता में फिर आने पर राज्य के लोगों को मुफ्त में कोविड का टीका लगाया जाना भी शामिल है।

यह भी पढ़े | Mumbai: लड़की ने भेजा सुसाइड नोट, अंकल ने मदद के लिए मुबई पुलिस को किया ट्वीट.

इस वादे को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा की आलोचना की थी और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि सत्ताधारी दल महामारी का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिये कर रहा है।

भाजपा की वरिष्ठ नेता सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह घोषणा-पत्र में किया गया ऐलान है। एक दल इस बात की घोषणा कर सकता है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहता है। बिल्कुल वही घोषणा की गई है। स्वास्थ्य राज्य का विषय है। यह पूरी तरह सही है।”

यह भी पढ़े | Devendra Fadnavis Corona Positive: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

उन्होंने कहा कि हर दल अपने घोषणा-पत्र में यह बताता है कि सत्ता में आने पर वह क्या करना चाहता है।

बिहार विधानसभा के लिये चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण के लिये मतदान 28 अक्टूबर को होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\