देश की खबरें | बिहार चुनाव: लोजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भाजपा से आये नेताओं को मैदान में उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक जनशक्ति पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेता भी हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर लोक जनशक्ति पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेता भी हैं।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जद(यू) के लिए मुकाबले को मुश्किल बनाना चाहती है।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ए श्रीवास्तव ने कहा- कुलभूषण जाधव मामले से संबंधित मुख्य मुद्दों पर पाकिस्तान जवाब देने में रहा है विफल: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लोजपा ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर जद(यू) को हराने का आह्वान करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के लिए वोट डालने का मतलब बिहार को ‘तबाह’ करना होगा।

लोजपा ने कहा कि ये 42 उम्मीदवार जिन सीटों पर किस्मत आजमाएंगे वे उन 71 सीटों में से हैं जिन पर 28 अक्टूबर को पहले चरण में मतदान होना है।

यह भी पढ़े | Fake BARC TRP Ratings Case: अर्नब गोस्वामी में कहा- मुंबई पुलिस कमिश्नर के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर करेगा रिपब्लिक टीवी.

लोजपा ने बिहार भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर भी विश्वास जताया है जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए। इनमें दिनारा से राजेंद्र सिंह और पालीगंज से उषा विद्यार्थी हैं।

लोजपा ने घोषणा की है कि वह उन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जिन पर जद(यू) चुनाव लड़ रही है। वह भाजपा के सामने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी।

पार्टी राजनीतिक वजहों से कुछ ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतार सकती है जहां भाजपा ने भी प्रत्याशी उतारे हों। हालांकि पासवान की पार्टी इससे बचने का ही प्रयास करेगी।

लोजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पसंद में ऊंची जाति और दलित उम्मीदवारों दोनों पर विश्वास जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\