देश की खबरें | बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लगाया आरोप-जेल से पार्टी चला रहे हैं लालू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुशील ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ''एक हजार करोड़ रुपये के चारा घोटाला के चार मामलों में लालू प्रसाद को जेल की सजा हुई, लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें इलाज के नाम पर पहले रिम्स में और फिर पृथक-वास के बहाने आलीशान बंगले में पहुंचा दिया।''

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सुशील ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ''एक हजार करोड़ रुपये के चारा घोटाला के चार मामलों में लालू प्रसाद को जेल की सजा हुई, लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें इलाज के नाम पर पहले रिम्स में और फिर पृथक-वास के बहाने आलीशान बंगले में पहुंचा दिया।''

उन्होंने आरोप लगाया, ''भ्रष्टाचार का दोष सिद्ध अपराधी यदि राजनीतिक रसूख के बल पर जेल बंदी के बजाय राजकीय अतिथि जैसी पांच सितारा सुविधाए पा रहा है, तो इस पर सीबीआई को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।''

यह भी पढ़े | Jalandhar: पंजाब के जालंधर में 15 साल की लड़की की बहादुरी की तारीफ, मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ा- देखें वीडियो.

सुशील ने आरोप लगाया, ''सजायाफ्ता लालू प्रसाद से मिलने रोजाना दर्जन-भर लोग उनके बंगले पर पहुंच रहे हैं। बिहार में चुनाव लड़ने के इच्छुक 200 से ज्यादा लोग रांची जाकर उन्हें बायोडाटा दे चुके हैं।''

उन्होंने कहा, ''यदि झारखंड सरकार जेल नियामवली की धज्जियां उड़ा कर लालू प्रसाद को जेल से पार्टी चलाने और टिकट बांटने में राजनीतिक भूमिका निभाने का मौका दे रही है, तो हम चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की अपील करेंगे।''

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 2,064 नए मरीज पाए गए, 5 की मौत: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उधर, भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया है कि राजेन्द्र आयुविज्ञान संस्थान (रिम्स) में निदेशक का बंग्ला राजनीति का अड्डा बन गया है और जेल नियमावली की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में जेल नियमावली को लागू कराने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है और लालू यादव के मामले में राज्य सरकार जानबूझकर जेल नियमावली को तोड़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘झारखंड सरकार में चूंकि राष्ट्रीय जनता दल भागीदार है लिहाजा नियमों का जानबूझकर मजाक बनाया जा रहा है और रिम्स निदेशक के बंग्ले से राजद की पूरी राजनीतिक गतिविधियां चलायी जा रही हैं।’’

इस बीच, रांची स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक हामिद अख्तर ने जेल नियमावली के बारे में पूछे जाने पर बताया, ‘‘किसी सजायाफ्ता कैदी के मामले में 15 दिनों में एक बार उसके परिजन या बहुत निकट के अधिकतम तीन व्यक्तियों को मिलने की छूट होती है।’’

क्या रिम्स निदेशक के बंग्ले में उनकी इजाजत के बिना बड़ी संख्या में राजद के लोग लालू यादव से मिल रहे हैं, इस सवाल पर अख्तर ने कहा, ‘‘मैं मामले की जांच कर रहा हूं और स्वयं इन शिकायतों की जांच के लिए सोमवार को रिम्स गया था। लालू के निवास के लिए उपयोग किये जा रहे रिम्स निदेशक के बंग्ले की पूरी जांच की और सभी सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर