देश की खबरें | मुलायम को श्रद्धांजलि देने बुधवार को सैफई जाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को उनके पैतृक गांव सैफई जाएंगे।

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को उनके पैतृक गांव सैफई जाएंगे।

मुलायम का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 82 वर्ष के थे।

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सैफई में मौजूद रहेगा, जब पूर्व रक्षा मंत्री की अंत्येष्टि की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सदस्य दुलाल चंद्र गोस्वामी और वह खुद (त्यागी) भी होंगे।

कुमार मंगलवार को नगालैंड की पूर्व निर्धारित यात्रा पर रहेंगे और इसके अगले दिन सैफई जाएंगे।

मुलायम की अंत्येष्टि के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।

बिहार सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\