देश की खबरें | बिहार उपचुनाव : बोचहां में राजद प्रत्याशी 21,049 मतों से आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी से 21,049 मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर (बिहार), 16 अप्रैल बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी से 21,049 मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 14 दौर की मतगणना पूरी होने के बाद पासवान ने कुल 46,307 मत हासिल किये हैं, जबकि कुमारी को 25,258 मत मिले हैं। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 15,757 मत हासिल हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहां विधानसभा उपचुनाव में मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी।

बोचहां से विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

पासवान ने 2020 में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर बोचहां से चुनाव जीता था।

इस सीट पर कुल 2,90,544 मतदाता हैं, जिनमें से 59.20 प्रतिशत ने 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

इस सीट पर तीन महिलाओं सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\