देश की खबरें | विरोध मार्च के दौरान बिहार भाजपा नेता की मौत दिल की बीमारी से हुई : पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि पिछले हफ्ते बिहार विधानसभा तक निकाले गए मार्च के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय सिंह की मौत दिल की बीमारी और उससे जुड़ी अन्य जटिलताओं के कारण हुई थी।

पटना, 21 जुलाई पटना जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि पिछले हफ्ते बिहार विधानसभा तक निकाले गए मार्च के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय सिंह की मौत दिल की बीमारी और उससे जुड़ी अन्य जटिलताओं के कारण हुई थी।

अधिकारियों ने कहा था कि 13 जुलाई को पार्टी के जहानाबाद जिले के महासचिव विजय सिंह को बेहोशी की हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी और उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले थे।

पर भाजपा का दावा है कि सिंह की मौत लाठीचार्ज के कारण हुई। पार्टी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ‘छेड़खानी’ करने का आरोप भी लगाया है।

जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात एक बयान जारी कर कहा, ‘‘सिंह की मौत की सटीक वजह का पता लगाने के लिए संस्थान की ओर से मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था। विस्तृत विश्लेषण के बाद बोर्ड ने निष्कर्ष निकाला कि मौत दिल की बीमारी और उससे संबंधित अन्य जटिलताएं के कारण हुई थी।’’

बयान में यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि सिंह दोपहर एक बजकर 22 मिनट से एक बजकर 27 मिनट के बीच छज्जू बाग इलाके में बेहोश हुए, जबकि लाठीचार्ज डाक बंगला क्रॉसिंग इलाके में हुआ।

भाजपा ने मामले की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘विजय सिंह की मौत पुलिस लाठीचार्ज के कारण हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ छेड़खानी की गई है। हम पीएमसीएच द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग करते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\