देश की खबरें | बिहार : एबीवीपी के एक पदाधिकारी को कथित जिहादी से मिली जान से मारने की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के भागलपुर जिला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक पदाधिकारी ने बुधवार को पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक कथित इस्लामी चरमपंथी ने जान से मारने की धमकी दी है।

भागलपुर, 13 जुलाई बिहार के भागलपुर जिला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक पदाधिकारी ने बुधवार को पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक कथित इस्लामी चरमपंथी ने जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) स्वर्ण कांत ने संवाददाताओं को बताया कि कुणाल पांडेय की शिकायत के आधार पर उक्त प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पांडेय भागलपुर-बांका क्षेत्र के लिए एबीवीपी के सह संयोजक हैं।

पांडेय ने संवाददाताओं को बताया कि भागलपुर जिले के जगदीशपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले एक गांव में उनके घर पर डाक विभाग द्वारा एक पत्र भेजा गया था।

दो पन्नों के उक्त पत्र की प्रति दिखाते हुए पांडेय ने कहा कि प्रेषक ने उनके वाराणसी के ज्ञानवापी में एक मंदिर के पक्ष में और उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के खिलाफ बोलने पर नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि पत्र भेजने वाले ने अपना नाम और पता और गजवा ए हिंद इस्लाम से जुड़े होने का दावा भी किया है। पांडेय ने कहा कि पत्र में उन्हें धमकी दी गयी है कि कन्हैया लाल की तरह तुम्हारे सिर को भी ‘तन से जुदा’ कर दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल

\