29 जुलाई की बड़ी खबरें
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित गुटों पर किए हवाई हमले
अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित गुटों पर किए हवाई हमले
अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में ईरान समर्थित गुटों के ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमले किए हैं. संगठन हशद अल-शाबी के दो अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में उनके कम से कम 10 सदस्य मारे गए हैं. सबसे घातक हमला निनवे प्रांत में हुआ. कई अन्य प्रांतों में भी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां अनेक लोग घायल हुए हैं.
ईरान की चेतावनी, हमले जारी रहे तो कोई बॉर्डर सुरक्षित नहीं बचेगा
यह सैन्य कार्रवाई हाल ही में सऊदी तेल ठिकानों पर हुए हमलों के जवाब में की गई है. इसी दौरान वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के बीच बंद कमरे में अहम बैठक हुई. दोनों नेताओं ने लगभग डेढ़ घंटे तक चर्चा की. इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था.
तनाव बढ़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाली तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका गहरा गई है. इसके चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में चार फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. वहीं दूसरी तरफ, ईरानी सेना आईआरजीसी ने होर्मुज में तीन तेल टैंकरों को रोकने का दावा किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2026 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

