Sensex Update: शुरुआती कारोबार में बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 980 अंक से अधिक टूटा
वैश्विक बाजारों में बेहद कमजोर रूख के कारण शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बहुत बड़ी गिरावट आई. शुक्रवार को सेंसेक्स 980 अंक से अधिक टूटकर 55,000 के स्तर से भी नीचे चला गया.
मुंबई, 6 मई : वैश्विक बाजारों में बेहद कमजोर रूख के कारण शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी में बहुत बड़ी गिरावट आई. शुक्रवार को सेंसेक्स 980 अंक से अधिक टूटकर 55,000 के स्तर से भी नीचे चला गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 980.45 अंक की गिरावट के साथ 54,721.78 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 300.15 अंक गिरकर 16,382.50 पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही थीं.
बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया, विप्रो, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और इंफोसिस शुरुआती कारोबार में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, शंघाई और कोरिया में गिरावट आई हालांकि टोक्यो मामूली लाभ में रहा. अमेरिका में शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को बड़ी गिरावट आई. पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 897.77 अंक या 1.61 प्रतिशत की छलांग लगाकर 56,566.80 पर पहुंच गया था. हालांकि, इसने अपनी अधिकांश बढ़त गंवा दी और अंत में सिर्फ 33.20 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 55,702.23 पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें : Delhi: स्टार्टअप के लिए टास्क फोर्स, सीए-वकील का पैनल करेगा मदद, सरकार खरीदेगी स्टार्टअप प्रोडक्टस
इसी तरह एनएसई निफ्टी 5.05 अंक या 0.03 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 16,682.65 पर बंद हुआ था. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 111.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया. शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 2,074.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

