विदेश की खबरें | बाइडन की दक्षिण कोरिया यात्रा समाप्त, व्यापारिक और सुरक्षा हितों को लेकर दिखाई प्रतिबद्धता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन और हुंदई के मुख्य कार्यकारी यूसियुन चुंग ने जॉर्जिया में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों और बैटरी फैक्टरी के लिए 5.5 अरब डॉलर का निवेश करने समेत अमेरिका में कंपनी के विस्तारित निवेश की घोषणा की। हुंदई ने अमेरिका में कम से कम 10 अरब डॉलर के निवेश का संकल्प लिया।

बाइडन और हुंदई के मुख्य कार्यकारी यूसियुन चुंग ने जॉर्जिया में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों और बैटरी फैक्टरी के लिए 5.5 अरब डॉलर का निवेश करने समेत अमेरिका में कंपनी के विस्तारित निवेश की घोषणा की। हुंदई ने अमेरिका में कम से कम 10 अरब डॉलर के निवेश का संकल्प लिया।

इससे पहले बाइडन ने सैमसंग द्वारा संचालित कंप्यूटर चिप संयंत्र का भी दौरा किया। सैमसंग की टेक्सास में 17 अरब डॉलर की उत्पादन क्षमता वाली इकाई खोलने की योजना है।

यात्रा के दौरान बाइडन ने एक सैन्य अड्डे पर सैनिकों से बातचीत की। जापान रवाना होने से पहले उन्होंने ओसान एयर बेस की यात्रा की, जहां अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेवा के हजारों सदस्य उत्तर कोरिया के परमाणु खतरों पर नजर रखने के लिए मिलकर काम करते हैं।

बाइडन ने एक ओर हुंदई जैसी विदेशी कंपनियों को अमेरिका में नए निवेश के लिए राजी करके अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के अपने वैश्विक अभियान पर बल दिया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने उत्तर कोरिया के परमााणु हथियारों के डर के साए में रह रहे एवं घबराए हुए अपने एशियाई सहयोगियों के साथ एकजुटता दिखानी चाही।

इससे पहले बाइडन ने उत्तर कोरिया की उकसावे की संभावित कार्रवाई से संबंधित प्रश्नों को रविवार को टालते हुए कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया की ओर से उठाए जा सकने वाले हर कदम से निपटने के लिए तैयार हैं।’’

बाइडन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने शनिवार को मुलाकात के बाद कहा कि उत्तर कोरिया के साथ वास्तविक कूटनीति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है और ऐसे में वे उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे को रोकने के लिए विस्तारित सैन्य अभ्यास पर विचार करेंगे।

यह घोषणा दोनों नेताओं द्वारा अपने पूर्ववर्तियों की नीति में बदलाव को दर्शाती है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभ्यास को खत्म करने का विचार किया था और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के प्रति झुकाव दिखाया था। वहीं, दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति मून जेई इन उत्तर कोरिया द्वारा बार-बार पीछे हटने के बावजूद किम के साथ वार्ता के लिए प्रतिबद्ध थे।

बाइडन ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सहयोग ‘‘सभी खतरों का एक साथ मुकाबला करने की हमारी तत्परता’’ को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू