नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के इस कदम को उल्लेखनीय माना जा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क पहनने के उपाय को कभी कारगर नहीं माना।
कई लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क पहनना इस महामारी पर काबू पाने का बेहद कारगर तरीका है। संक्रमण से अमेरिका में 2,75,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
बाइडन मास्क पहनने के मुखर समर्थक रहे हैं और उन्होंने इसे देशभक्ति जताने का एक तरीका बताया है। चुनाव प्रचार के दौरान भी बाइडन ने इसका बढ़-चढ़ कर समर्थन किया।
‘सीएनएन’ के जैक टैपर से बात करते हुए बाइडन ने कहा कि वह अगले साल 20 जनवरी को पद संभालने के समय अमेरिका के लोगों से 100 दिनों तक मास्क पहनने की अपील करेंगे।
यह भी पढ़े | अमेरिका ने गांधी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के विचारों को बढ़ावा देने के लिए कानून पारित किया.
उन्होंने कहा, ‘‘कार्यभार संभालने के पहले दिन मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे 100 दिनों तक मास्क पहनें। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुझे लगता है कि इस पर जोर देना जरूरी है।’’
बाइडन ने कहा कि वह अपने प्रशासन में डॉ. फॉसी को भी पद पर बने रहने के लिए कहेंगे। फॉसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिजीजेज के निदेशक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY