विदेश की खबरें | बाइडेन ने पेरिस समझौते में पुनः शामिल होने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.

वाशिंगटन, पांच नवंबर डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने संकल्प लिया है कि उनके राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका, जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक पेरिस समझौते में दोबारा शामिल होगा।

यह भी पढ़े | Rare Strain Of Swine Flu Found In Human: कैनेडियन स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक शख्स में पाया स्वाइन फ्लू का दुर्लभ मामला, संक्रमण के जड़ की जांच में जुटे अधिकारी.

बाइडेन ने अभी राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज नहीं की है लेकिन वह धीरे-धीरे बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल मत प्राप्त करना आवश्यक है और बाइडेन को अब तक 253 मत मिल चुके हैं।

यह भी पढ़े | Vijay Mallya Extradition: भारत ने ब्रिटेन से जल्द से जल्द माल्या और नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने को कहा.

अमेरिकी मीडिया की ओर से जारी ताजा रुझानों के मुताबिक उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 213 इलेक्टोरल मत प्राप्त हुए हैं।

अमेरिका ने चार नवंबर को औपचारिक रूप से 2015 के पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से हाथ खींच लिए थे।

बाइडेन ने बुधवार रात को ट्वीट किया, “आज ट्रंप प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर पेरिस जलवायु समझौते को औपचारिक रूप से त्याग दिया और 77 दिन बाद बाइडेन प्रशासन इसमें दोबारा शामिल होगा।”

अमेरिका ने ओबामा प्रशासन के दौरान पेरिस समझौते पर 2016 में हस्ताक्षर किया था।

पेरिस समझौते के तहत देशों को तापमान में वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से कम रखने और वैश्विक ऊष्मा को 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक न होने देने का संकल्प लेना होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\