US Presidential Election 2020: जो बिडन ने महामारी के दौरान मास्क पहनने का मजाक उड़ाने के लिए ट्रम्प को बताया ‘मूर्ख’
जो बिडन की यह टिप्पणी मंगलवार को तब आई है जब एक दिन पहले वह दो महीने से अधिक समय बाद पहली बार जनता के बीच दिखाई दिए जाने पर मास्क पहने नजर आए।
जो बिडन की यह टिप्पणी मंगलवार को तब आई है जब एक दिन पहले वह दो महीने से अधिक समय बाद पहली बार जनता के बीच दिखाई दिए जाने पर मास्क पहने नजर आए. बिडन इस वैश्विक महामारी में डेलवेयर स्थित अपने घर में थे और अब वे अपनी पत्नी जिल के साथ स्मरणोत्सव दिवस पर पूर्व सैनिकों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए बाहर निकले।
यह भी पढ़े | Coronavirus: अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार, दूसरे नंबर पर ब्रिटेन.
ट्रम्प ने बाद में एक पोस्ट रीट्वीट किया जो मास्क पहने हुए बाइडेन की एक तस्वीर का मजाक उड़ाते प्रतीत हुआ. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनका मतलब आलोचना से नहीं है.
सीएनएन को दिए साक्षात्कार में बाइडेन ने कहा, ‘‘वह मूर्ख है, पूरी तरह मूर्ख जो इस तरह बात करते हैं. उनसे नजीर पेश किए जाने की उम्मीद थी.’’
यह भी पढ़े | शिकागो में मेमोरियल डे वीकेंड के दौरान हुई गोलीबारी में 10 की मौत.
पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस से करीब 1,00,000 अमेरिकियों की मौत हो गई और इनमें से आधी मौतों को रोका जा सकता था लेकिन ट्रम्प की ‘‘लापरवाही और अहंकार’’ इसके आड़े आ गया. दरअसल ट्रम्प ने मास्क पहनने से इनकार कर दिया है. बाइडेन ने अपने घर के बाहर हुए सीएनएन के साक्षात्कार के दौरान मास्क नहीं पहना लेकिन वह रिपोर्टर से 12 फिट की दूरी पर बैठे हुए थे.
उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम लोगों की जान ले रहा है।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं और ‘‘मौत का आंकड़ा बढ़ा रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

