विदेश की खबरें | बाइडन ने भारतवंशी रचना सचदेव को माली में अपना राजदूत नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की अमेरिकी राजनयिक रचना सचदेव कोरहोनेन को माली में अपना राजदूत नामित किया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वाशिंगटन, 16 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की अमेरिकी राजनयिक रचना सचदेव कोरहोनेन को माली में अपना राजदूत नामित किया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह बीते एक महीने में अमेरिका में किसी भारतीय-अमेरिकी को मिला इस तरह का तीसरा नामांकन है।

कोरहोनेन ने अमेरिकी विदेश सेवा से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह मौजूदा समय में अमेरिकी विदेश विभाग के निकट पूर्वी मामलों के संयुक्त कार्यकारी ब्यूरो और दक्षिण व मध्य एशियाई ब्यूरो के उप सहायक सचिव व कार्यकारी निदेशक पद पर कार्यरत हैं।

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया कि कोरहोनेन इससे पहले सऊदी अरब के धरान स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत और प्रधान अधिकारी पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।

उन्होंने कोलंबो स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रबंधन प्रकोष्ठ का नेतृत्व संभाला था और वाशिंगटन में प्रबंधन के अंडर सेक्रेटरी के विशेष सहायक के तौर भी पर कार्य किया।

गौरतलब है कि बाइडन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उनकी इच्छा भारतीय-अमेरिकी राजनयिक पुनीत तलवार को मोरक्को, जबकि भारतीय मूल की राजनीतिक कार्यकर्ता शेफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड में अपना राजदूत नियुक्त करने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\