विदेश की खबरें | ईश्वर के खिलाफ हैं बाइडेन: ट्रम्प ने किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रम्प ने बाइडेन के बारे में कहा, ‘‘वह कट्टरपंथी वाम एजेंडे का पालन कर रहे हैं, अपनी बंदूकों को फेंक दीजिए, अपने दूसरे संशोधन को नष्ट कर दीजिए, कोई धर्म नहीं, बाइबल को नुकसान पहुंचाओ, ईश्वर को नुकसान पहुंचाओ। वह ईश्वर के खिलाफ हैं। वह बंदूकों के खिलाफ हैं। वह हमारी ऊर्जा के खिलाफ हैं। मुझे नहीं लगता कि वह ओहायो में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।’’

ट्रम्प ने बाइडेन के बारे में कहा, ‘‘वह कट्टरपंथी वाम एजेंडे का पालन कर रहे हैं, अपनी बंदूकों को फेंक दीजिए, अपने दूसरे संशोधन को नष्ट कर दीजिए, कोई धर्म नहीं, बाइबल को नुकसान पहुंचाओ, ईश्वर को नुकसान पहुंचाओ। वह ईश्वर के खिलाफ हैं। वह बंदूकों के खिलाफ हैं। वह हमारी ऊर्जा के खिलाफ हैं। मुझे नहीं लगता कि वह ओहायो में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।’’

बाइडेन ने ट्रम्प की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘‘मेरी आस्था पर हमला करना राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए शर्म की बात है।’’

यह भी पढ़े | अक्टूबर में भारत दौरे पर आ सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन: विदेश मंत्रालय.

पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि उनकी आस्था उनके जीवन का आधार रही है और उसने दुख के समय में उन्हें सुकून दिया है।

बाइडेन ने कहा, ‘‘दूसरों को परेशान करने वाले अन्य असुरक्षित लोगों की तरह राष्ट्रपति ट्रम्प का यह बयान किसी ओर के बारे में बताने के बजाए यह दर्शाता है कि वह स्वयं कैसे व्यक्ति हैं।’’

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: पाकिस्तान ने किया दावा, कहा- हमने भारत से कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने को दिया निर्देश.

उन्होंने कहा, ‘‘ये शब्द दर्शाते हैं कि यह व्यक्ति राजनीतिक लाभ के लिए कितना भी नीचे गिर सकता है।’’

ट्रम्प ने ओहायो में प्रचार मुहिम के दौरान व्यापार को प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों का भी जिक्र किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\