विदेश की खबरें | बाइडन-हैरिस पुन:चुनाव अभियान : भारतीय-अमेरिकी वकील को मिली अहम जिम्मेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी अधिवक्ता वरुण मोदक को ‘‘बाइडन-हैरिस 2024 पुन: चुनाव अभियान’’ के लिए मतपत्र पहुंच संबंधी वरिष्ठ वकील नियुक्त किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 17 अगस्त अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी अधिवक्ता वरुण मोदक को ‘‘बाइडन-हैरिस 2024 पुन: चुनाव अभियान’’ के लिए मतपत्र पहुंच संबंधी वरिष्ठ वकील नियुक्त किया है।

वरुण मूल रूप से कैलिफोर्निया के निवासी हैं। वह अभी एलियास लॉ ग्रुप में वकील के रूप में काम करते हैं, जहां वह संघीय और गैर-संघीय प्रत्याशियों, पार्टी समितियों आदि को मतपत्र पहुंच एवं चुनाव अभियान से जुड़े वित्त मुद्दों पर सलाह देते हैं।

यह घोषणा व्हाइट हाउस के लिए अगले साल की होड़ से पहले देश भर में राष्ट्रपति के समर्थकों को जोड़ने और उन्हें सक्रिय करने के ‘‘टीम बाइडन-हैरिस’’ के प्रयासों का एक अहम हिस्सा है।

एरी काउंटी डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मतपत्र पहुंच संबंधी निदेशक अलाना माउंस के साथ वरुण सभी 57 राज्यों और क्षेत्रों में राष्ट्रपति बाइडन के चुनाव अभियान की देखरेख करेंगे और अभियान के लिए प्रतिनिधियों की चयन प्रक्रिया का नेतृत्व करेंगे।

अलाना ने बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन दोनों के राष्ट्रपति चुनाव अभियानों के लिए भी काम किया है।

बाइडन-हैरिस 2024 चुनाव अभियान प्रबंधक जूली चावेज़ रोड्रिग्ज ने कहा कि इस चुनाव में काफी कुछ दांव पर है और अलाना एवं वरूण काफी प्रतिभाशाली, मेहनती और अनुभवी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के आने से उनका चुनाव अभियान मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि अलाना एवं वरूण पर बाइडन-हैरिस समर्थकों को संगठित करने के नए और अभिनव तरीके खोजने की जिम्मेदारी होगी।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए अगला चुनाव पांच नवंबर, 2024 को होना है। अमेरिका में चार साल के अंतराल पर राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का चुनाव होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड