विदेश की खबरें | बाइडन, गेट्स और अन्य के ट्विटर अकाउंट हैक ,मामला बिटकॉइन धोखाधड़ी से जुड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अज्ञात हैकरों ने बुधवार को तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज लोगों, नेताओं, मशहूर हस्तियों और कई बड़ी कंपनियों के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए। यह मामला प्रत्यक्ष तौर पर बिटकॉइन घोटाला को बढ़ावा देने का प्रतीत हो रहा है और ट्विटर इसे ‘‘समन्वित सोशल इंजीनियरिंग हमला’’ मान रहा है।

न्यूयॉर्क, 16 जुलाई अज्ञात हैकरों ने बुधवार को तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज लोगों, नेताओं, मशहूर हस्तियों और कई बड़ी कंपनियों के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए। यह मामला प्रत्यक्ष तौर पर बिटकॉइन घोटाला को बढ़ावा देने का प्रतीत हो रहा है और ट्विटर इसे ‘‘समन्वित सोशल इंजीनियरिंग हमला’’ मान रहा है।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन, माइक ब्लूमबर्ग और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीइओ एलोन मस्क के ट्विटर अकाउंट हैक हुए हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर हुए 257,914, अबतक 5 हजार 426 संक्रमितों की हुई मौत.

इसके अलावा मशहूर हस्ती कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी किम कर्दाशियां वेस्ट के अकाउंट भी हैक हुए।

हैकरों ने हैक किए गए ट्वीटर एकाउंट से किए गए ट्वीट में लोगों से कहा कि अगर वे अनाम बिटकॉइन पते पर 1,000 अमेरिकी डॉलर भेजते हैं तो इसके बदले उन्हें 2,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। हालांकि इस बात के सबूत नहीं है कि इन अकाउंट के उपयोगकर्ताओं को निशाना बनाया गया बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस हैकिंग के जरिए उनके ट्विटर फोलॉअरों को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़े | ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो फिर पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित, इस देश में अब तक 75 हजार 366 लोगों की महामारी से हुई मौत.

बाइडेन की प्रचार टीम ने कहा कि ट्विटर टीम ने उनके अकाउंट को इस हैक के कुछ मिनट के भीतर ही लॉक कर दिया और ये ट्वीट हटा दिए। वहीं ओबामा कार्यालय ने इस पर टिप्पणी नहीं की है।

एफबीआई ने कहा कि वह ट्विटर की सुरक्षा में सेंध से वाकिफ हैं, हालांकि उसने आगे इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

ट्विटर की सपोर्ट टीम ने बुधवार को कहा कि उनका मानना है कि कुछ ऐसे लोगों ने इस हैक को अंजाम दिया है जो पहले ट्विटर की आंतरिक प्रणाणी और तरीकों की जानकारी रखने वाले माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के कर्मचारियों को सफलतापूर्वक निशाना बना चुके हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बिटकॉइन इस तरह की धोखाधड़ी का बड़ा जरिया है। जैसे ही इस जाल में फंसने वाला कोई व्यक्ति संबंधित पते पर धन भेजता है, वहां से धन वापस लाना नामुमकिन है क्योंकि किसी भी संस्था के पास इसकी जिम्मेदारी नहीं है और पूरी प्रक्रिया जटिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\