विदेश की खबरें | बाइडेन ने जैन समुदाय को ‘पर्यूषण और दशलक्षण’ की बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने पर्यूषण और दशलक्षण उत्सव के समापन दिवस पर जैन समुदाय को बधाई दी।

वाशिंगटन, दो सितंबर डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने पर्यूषण और दशलक्षण उत्सव के समापन दिवस पर जैन समुदाय को बधाई दी।

बाइडेन ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, “कामना है कि हम सबको हमारे जीवन में शांति एवं संतोष मिले। मिच्छामी दुक्कड़म और क्षमावाणी।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इमरान सरकार के राज में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल, पाक की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन.

पर्यूषण पर्व के दौरान हर साल जैन श्रद्धालु आठ से 10 दिन तक उपवास और ध्यान करते हैं।

अमेरिका में 1,50,000 से ज्यादा जैन रहते हैं जो भारत के बाहर समुदाय की सबसे अधिक आबादी है।

यह भी पढ़े | Flood in Pakistan: पाक में बारिश से बाढ़ जैसे हालत, कई लोगों की गई जान, इमरान सरकार के दावे हुए फेल.

जैन आचार्य एवं अहिंसा विश्व भारती आचार्य के संस्थापक, लोकेश मुनि ने बाइडेन के संदेश का स्वागत किया।

जैन आचार्य ने ट्वीट किया, “इस पावन अवसर पर आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया श्रीमान बाइडेन। हमें अपनी गलतियों का एहसास करने और क्षमा मांगने के लिए साहसिक बनना चाहिए तथा क्षमा करने के लिए उदार होना चाहिए।”

बाइडेन फॉर प्रेसीडेंट एवं राष्ट्रीय एएपीआई नेतृत्व परिषद के सदस्य अजय भूटोरिया ने कहा कि यह देखना सुखद है कि बाइडेन विश्व भर के समुदायों को मान्यता दे रहे हैं और सभी धर्म, रंग, पंथ एवं मूल स्थान के लोगों को एकजुट कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी