एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भूपेंद्र पटेल की गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में होगी दूसरी पारी, विधायक दल के नेता निर्वाचित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी जीत के साथ सत्ता में दोबारा वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल ने शनिवार को मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को औपचारिक रूप से अपना नेता चुन लिया। इसके साथ ही पटेल लगातार दूसरे कार्यकाल में भी राज्य की कमान संभालेंगे।

देश की खबरें | भूपेंद्र पटेल की गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में होगी दूसरी पारी, विधायक दल के नेता निर्वाचित

गांधीनगर, 10 दिसंबर हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी जीत के साथ सत्ता में दोबारा वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल ने शनिवार को मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को औपचारिक रूप से अपना नेता चुन लिया। इसके साथ ही पटेल लगातार दूसरे कार्यकाल में भी राज्य की कमान संभालेंगे।

भाजपा के राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ में आयोजित विधायक दल की बैठक में पटेल को सर्वसम्मति से पार्टी का नेता घोषित किया गया।

पार्टी ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ नव निर्वाचित विधायकों की आज ‘कमलम’ में बैठक हुई, जहां पर भूपेंद्र पटेल का नाम गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रस्तावित किया गया जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।’’

पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था ताकि राज्य में नयी सरकार का रास्ता साफ हो सके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा विधायकों की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।

पटेल लगातार दूसरी बार अहमदाबाद की घाटलोडिया विधानसभा सीट से विजयी हुए हैं। पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान पटेल को मिली थी।

भाजपा ने बृहस्पतिवार को राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। पार्टी को 182 सदस्यीय विधानसभा में 156 सीटों पर जीत मिली है, जो वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मिले 99 सीटों से कहीं अधिक है।

पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि नयी सरकार 12 दिसंबर को शपथ लेगी और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित होंगे।

भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और सोमवार को गांधीनगर के हैलीपैड मैदान में नयी सरकर का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).