खेल की खबरें | आईलीग क्वालीफायर में भवानीपुर एफसी ने गढ़वाल एफसी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फिलिप अदजाह और पंकज मोउला के गोल की मदद से भवानीपुर एफसी ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफायर में बुधवार को यहां रोमांचक मुकाबले में गढ़वाल एफसी को 2-1 से हरा दिया।

कोलकाता, 14 अक्टूबर फिलिप अदजाह और पंकज मोउला के गोल की मदद से भवानीपुर एफसी ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफायर में बुधवार को यहां रोमांचक मुकाबले में गढ़वाल एफसी को 2-1 से हरा दिया।

भवानीपुर एफसी की टीम को इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड को हराया था जबकि गढ़वाल एफसी की टीम लगातार दो हार के बाद इस मैच में खेल रही थी और उसने इस मैच से पहले कोई गोल भी नहीं किया था।

यह भी पढ़े | IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन को देखकर अंपायर पॉल राइफल ने नहीं दिया वाइड, डेविड वार्नर ने डगआउट से दी ये प्रतिक्रिया; देखें वीडियो.

घाना के स्ट्राइकर अदजाह ने आठवें मिनट में भावनीपुर की टीम को बढ़त दिलाई जिन्होंने अरिजीत बागुई के शानदार पास पर मूव बनाते हुए गोल दागा।

गढ़वाल एफसी टीम ने इसके बाद गोल करने के दो अच्छे मौके गंवाए। स्थानापन्न खिलाड़ी अफदल वारिकोडन के पास 16वें मिनट में गोल दागने का मौका था लेकिन उनके प्रयास को शिल्टन पॉल ने रोक दिया।

यह भी पढ़े | DC vs RR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में होगी रोमांचक जंग, कप्तान स्टीव स्मिथ पिछली हार का ले सकते हैं बदला.

पॉल ने अगले ही मिनट में फ्री किक पर शॉट रोका लेकिन गेंद राहुल दास के पास पहुंच गई जो हैडर से गोल करने में नाकाम रहे।

भवानीपुर की टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी।

मध्यांतर के बाद पांचवें मिनट में ही राज के शानदार क्रॉस पर पंकज ने हैडर से गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

गढ़वाल एफसी की टीम के लिए 76वें मिनट में वारिकोडन ने टूर्नामेंट का पहला गोल किया।

इस जीत से भवानीपुर के मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बराबर छह अंक हो गए हैं जबकि गढ़वाल एफसी की टीम आईलीग में क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\