जरुरी जानकारी | भारती इंफ्राटेल के दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 24 प्रतिशत घटकर 733 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार को बताया कि सितंबर 2020 को समाप्त हुए तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 24 प्रतिशत की गिरावट के बाद 733 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में 964 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

कंपनी ने कहा कि एकीकृत् राजस्व लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 3,695 करोड़ रुपये हो गया जो पहले 3,638 करोड़ रुपये था।

भारती इंफ्राटेल ने दोनों कंपनियों के एकीकरण की सुविधा के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में इंडस टावर्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बिमल दयाल की नियुक्ति की भी घोषणा की।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने भारती इंफ्राटेल के साथ इंडस टावर्स के विलय को मंजूरी दे दी है, जो देश की सबसे बड़ी दूरसंचार अवसंरचना फर्म बनेगी।

भारती इंफ्राटेल के अध्यक्ष अखिल गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘एकीकरण की सुविधा और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, इंफ्राटेल के निदेशक मंडल ने आज इंडस टावर्स के वर्तमान प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) तथा शेयरधारक समूहों द्वारा विलय की गई इकाई (भारती एयरटेल और वोडाफोन पीएलसी) के प्रस्तावित सीईओ के रूप में बिमल दयाल को तत्काल प्रभाव से भारती इंफ्राटेल के एमडी के रूप में नियुक्त किया है।“

रिपोर्ट की गई समीक्षाधीन तिमाही के अंत तक भारती इंफ्राटेल के पास 97,283 मोबाइल टावर थे, जिसमें कंपनी में 42 फीसदी हिस्सेदारी के आधार पर इंडस टावर्स के मोबाइल टावर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)