एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र के अपने अंतिम चरण में शेगांव की ओर बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने महाराष्ट्र चरण के 12वें दिन शुक्रवार को सुबह अकोला जिले के बालापुर से बुलढाणा के शेगांव की ओर बढ़ी, जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र के अपने अंतिम चरण में शेगांव की ओर बढ़ी

अकोला, 18 नवंबर कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने महाराष्ट्र चरण के 12वें दिन शुक्रवार को सुबह अकोला जिले के बालापुर से बुलढाणा के शेगांव की ओर बढ़ी, जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यात्रा बालापुर के कुप्टा में जिला परिषद स्कूल से सुबह छह बजे शुरू हुई। इसके शेगांव पहुंचने पर कांग्रेस नेता प्रसिद्ध श्री संत गजानन महाराज मंदिर में दर्शन करेंगे। महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने भी सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

राहुल गांधी ने उनके स्वागत में सुबह सुबह सड़क के दोनों ओर एकत्र भीड़ का अभिवादन किया और उनके साथ बातचीत भी की।

कांग्रेस ने नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी शाम को शेगांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली में कांग्रेस अपनी ताकत दिखाना चाहती है। इस रैली में राज्य भर से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

गांधी ने पिछले सप्ताह नांदेड़ में एक रैली को संबोधित किया था।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी। इसके तहत अभी तक महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम और अकोला जिलों की पदयात्रा की जा चुकी है।

आज यात्रा का 72वां दिन है। यह 20 नवंबर को बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी। इसके बाद 21 नवंबर को विश्राम किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).