देश की खबरें | मुंबई में ट्रक से टकराई बेस्ट की बस, आठ घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के दादर इलाके में बुधवार को बेस्ट की एक बस ने पीछे से ट्रक (डंपर) में टक्कर मार दी और इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका(बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 27 अक्टूबर मुंबई के दादर इलाके में बुधवार को बेस्ट की एक बस ने पीछे से ट्रक (डंपर) में टक्कर मार दी और इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका(बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घायलों में तीन महिला यात्री और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) उपक्रम द्वारा संचालित बस का चालक और कंडक्टर (संवाहक) भी शामिल है।
यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब बस (रूट नंबर 22) मरोल से दक्षिण मुंबई के पाइधोनी जा रही थी।
सीसीटीवी फुटेज में बेस्ट की बस सुबह करीब सात बजकर 15 मिनट पर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर रोड पर एक डंपर को पीछे से टक्कर मारती हुई दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री सड़क पर आ गिरा जबकि अन्य यात्री भी गिर पड़े।
इस बीच, अधिकारी ने कहा कि सभी आठ घायल यात्रियों को बीएमसी द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बस चालक, परिचालक और तीन यात्रियों सहित पांच घायलों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य तीन की हालत स्थिर है।
बेस्ट के प्रवक्ता मनोज वाराडे ने इस हादसे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

