जरुरी जानकारी | कोविड-19 महामारी के बावजूद बर्जर पेंट्स की निवेश योजना पटरी पर, बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंट कंपनी बर्जर पेंट्स ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद चालू वित्त वर्ष के लिए उसका पूंजी निवेश प्रभावित नहीं हुआ है। कंपनी ने कहा है कि 2020-21 में भी उसका निवेश पिछले साल के बराबर रहेगा।

कोलकाता, 26 सितंबर देश की दूसरी सबसे बड़ी पेंट कंपनी बर्जर पेंट्स ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद चालू वित्त वर्ष के लिए उसका पूंजी निवेश प्रभावित नहीं हुआ है। कंपनी ने कहा है कि 2020-21 में भी उसका निवेश पिछले साल के बराबर रहेगा।

कंपनी का प्रमुख निवेश लखनऊ के पास सांडिला संयंत्र में करीब 260 करोड़ रुपये का रहेगा। इस संयंत्र के 2022 से परिचालन में आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अभिजीत रॉय ने कहा कि हम पेंट बाजार की अग्रणी कंपनी एशियन पेंट्स के साथ अंतर को कम करने के लिए कुछ रणनीतियां लागू कर रहे हैं।

पेंट उद्योग में एशियन पेंट्स की बाजार हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत की है। रॉय ने कहा, ‘‘हां, हम अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं और एशियन पेंट्स के साथ अंतर को कम करना चाहते हैं। हमारा यही प्रयास है। इसके लिए हमने कई उपाय किए हैं।’’

यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.

बर्जर पेंट्स की 96वीं सालाना आम बैठक के दौरान शेयरधारकों के सवालों के जवाब में रॉय ने कहा, ‘‘एशियन पेंट्स का आकार हमसे तीन गुना है। अभी हमारी हिस्सेदारी 18-20 प्रतिशत की है। हमें भरोसा है कि हमारी कुछ रणनीतियां सही तरीके से काम करेंगी।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए वितरण नेटवर्क को मजबूत करने की रणनीति बनाई है।

कोविड-19 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन पर रॉय ने कहा, ‘‘ग्रामीण बाजार की स्थिति अच्छी है। दूसरी, तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों में हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा है। कोविड के डर से बड़े शहरों में जरूर प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। जून से हम अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहे है। जून में हमने लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू