देश की खबरें | बेंगलुरु पुलिस ने पूर्व मंत्री के अपहरण मामले को कोलार पुलिस को सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु शहर की पुलिस ने बुधवार को पूर्व मंत्री वर्थुर प्रकाश के अपहरण से संबंधित मामले को कोलार पुलिस को सौंप दिया। यह घटना कोलार में हुई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, दो दिसंबर बेंगलुरु शहर की पुलिस ने बुधवार को पूर्व मंत्री वर्थुर प्रकाश के अपहरण से संबंधित मामले को कोलार पुलिस को सौंप दिया। यह घटना कोलार में हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के लिए उन्हें एक बंदूकधारी भी मुहैया कराया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए केस, राज्य में कुल संख्या 18,32,176 हुई.

सूत्रों ने बताया कि कोलार के पूर्व निर्दलीय विधायक ने आज कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई से मुलाकात की और उन्हें घटना से अवगत कराया।

प्रकाश ने मंगलवार को बेंगलुरु के बेलंदूर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 नवंबर को आठ लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और उन्हें और उनके ड्राइवर सुनील को दूसरी कार में बैठा दिया।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के आगर जिले में नाव पलटने से 5 की मौत, सीएम शिवराज ने की पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा : 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी आंखों पर पट्टी बांध कर वह लोग उन्हें कोलार जिले में उनके फार्महाउस से रात में एक अज्ञात स्थान पर ले गए।

पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पूर्व मंत्री और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। उनके पूरे शरीर पर खून के थक्के और चोट के निशान थे।

प्रकाश ने अपनी शिकायत में कहा है कि अज्ञात लोगों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और रॉड से पीटा तथा प्रताड़ित किया ।

अपहरणकर्ताओं ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी लेकिन वह कोलार में नयाज नाम के एक व्यक्ति के माध्यम से उन्हें केवल 48 लाख रुपये ही उपलब्ध करा सके। प्रताड़ना के कारण सुनील बेहोश हो गया और अपहरणकर्ताओं को लगा कि उसकी मौत हो गई है।

प्रकाश के मुताबिक अपराधियों ने सोचा कि उसे छोड़ देना चाहिए और एक दिन वे बार में शराब पी रहे थे तो सुनील भागने में कामयाब हो गया।

प्रकाश ने दावा किया कि अपहरणकर्ताओं ने 28 नवंबर की सुबह बेंगलुरु के बाहरी इलाके के शिवानपुरा में उन्हें अपनी कार से बाहर फेंक दिया । रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और वहां से वह अपने घर गए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने दो दिन तक अपने घर पर आराम किया और फिर शिकायत दर्ज कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान