मडगांव, 27 नवंबर पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एफसी गोवा से ड्रा खेलकर अपने अभियान की निराशाजनक शुरूआत की लेकिन अब शनिवार को यहां उसकी निगाहें आत्मविश्वास से भरी हैदराबाद एफसी के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने पर लगी होंगी।
बेंगलुरू ने पहले मैच में दो गोल की बढ़त गंवा दी और 2-2 से ड्रा खेला था। मुख्य कोच कार्ल्स कुआद्रात करिश्माई सुनील छेत्री की अगुआई वाली टीम से अब जीत की उम्मीद लगाये होंगे।
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st ODI 2020: आस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया, तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 बढ़त.
पिछले साल पदार्पण करने वाली हैदराबाद एफसी ने शुरूआती मुकाबले में ओडिशा एफसी को 1-0 से शिकस्त दी।
हैदराबाद के कोच मैनुअल मार्केज ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘जीत के साथ शुरूआत करना महत्वपूर्ण है। लेकिन बेंगलुरू की टीम काफी अच्छी है। हम खिताब की कोशिश में जुटी एक बेहतरीन टीम के सामने होंगे और यह मुश्किल मैच होगा। ’’
यह भी पढ़े | Happy Birthday Suresh Raina: सुरेश रैना ने अपने 34वें जन्मदिन की शुरुआत इस खास अंदाज में की, देखें तस्वीर.
वहीं बेंगलुरू एफसी के कोच कुआद्रात ने कहा कि उनकी टीम हैदराबाद के खिलाफ दूसरी योजना के साथ उतरेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने ओडिशा के खिलाफ उनकी जीत देखी थी और इसमें कोई शक नहीं कि उनकी काफी चीजें सकारात्मक हैं। मुझे एक मुश्किल मैच की उम्मीद है। यह दिलचस्प मुकाबला होगा। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY