देश की खबरें | बेंगलुरु: दस दिन में 27 पुलिसकर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले दस दिन में शहर के एक पुलिस थाने के कम से कम से 13 पुलिसकर्मियों समेत 27 पुलिसकर्मी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें से पांच कर्मियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बेंगलुरु, सात जुलाई पिछले दस दिन में शहर के एक पुलिस थाने के कम से कम से 13 पुलिसकर्मियों समेत 27 पुलिसकर्मी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें से पांच कर्मियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के लद्दाख में 36 नए मामले पाए गए, 24 हुए ठीक: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस उपायुक्त (व्हाइटफील्ड) एम एन अनुचेत ने बताया कि सभी मामले व्हाइटफील्ड पुलिस डिवीजन से सामने आए और उनमें से 15 की जांच में सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि इनमें से 12 पुलिसकर्मी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) पुलिस थाने के हैं।

यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.

उन्होंने मीडिया में आई उन खबरों को गलत करार दिया जिसमें कहा गया था कि एचएएल पुलिस थाने के कर्मियों को गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ।

अनुचेत ने एक वक्तव्य में कहा, “व्हाइटफील्ड डिवीजन में कल 15 पुलिसकर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई। 12 पुलिसकर्मी एचएएल पुलिस थाने के हैं। अभी तक व्हाइटफील्ड डिवीजन के 27 पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांच कर्मी ठीक हो चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि डिवीजन के पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 27 जून को एचएएल थाने से सामने आया था।

उन्होंने कहा कि इसके बाद वहां के सभी कर्मियों की जांच की गई और उनमें से 12 में सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई।

कोविड-19 से अब तक शहर में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू