बंगाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल ने लगाया बलात्कार की धमकी मिलने का आरोप
बंगाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल ने शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों पर उन्हें सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकी देने और अश्लील वेबसाइटों पर उनकी कुछ मॉर्फ्ड तस्वीरें जारी करने का आरोप लगाया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 11 जुलाई : बंगाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल (Pratyusha Paul) ने शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों पर उन्हें सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकी देने और अश्लील वेबसाइटों पर उनकी कुछ मॉर्फ्ड तस्वीरें जारी करने का आरोप लगाया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री ने इस मामले में साइबर सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इस पूरे मामले को लेकर प्रत्युषा पॉल ने कहा, "यह मेरे साथ पिछले एक साल से हो रहा है. शुरुआत में मैंने ऐसी धमकियों को नजरअंदाज किया, लेकिन अब यह नियंत्रण से बाहर जा रही हैं और मैंने इसकी शिकायत पुलिस में की है. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: कांग्रेस का LPG के दामों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, तालाब में सिलेंडर फेंक जताया विरोध- देखें वीडियो
ऐसी धमकियां देने वाले लोगों को जब मैं सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर देती हूं तो ये लोग नियमित रूप से अपना अकाउंट बदलते रहते हैं और मुझे बलात्कार की धमकी देते हैं." अभिनेत्री ने कहा, "ऐसे लोगों ने मेरी मॉर्फ्ड तस्वीरें अश्लील वेबसाइटों पर डाल दीं और उन्हें मेरी मां और दोस्तों को भी भेज दिया. यह मेरे लिए चिंता का विषय है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

