देश की खबरें | भारत में एमएसएमई विनिर्माण उद्योगों में बंगाल शीर्ष पर: ममता बनर्जी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बांगल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विनिर्माण उद्योगों की सूची में राज्य शीर्ष स्थान पर है और पूरे देश में महिलाओं द्वारा संचालित प्रतिष्ठानों का भी राज्य में सबसे अधिक प्रतिशत है।
कोलकाता, 10 मार्च पश्चिम बांगल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विनिर्माण उद्योगों की सूची में राज्य शीर्ष स्थान पर है और पूरे देश में महिलाओं द्वारा संचालित प्रतिष्ठानों का भी राज्य में सबसे अधिक प्रतिशत है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा आयोजित ‘असंगठित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण’ के हाल ही में प्रकाशित निष्कर्षों का हवाला देते हुए बनर्जी ने कई क्षेत्रों में बंगाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रकाश डाला।
बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा आयोजित ‘असंगठित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण’ के हाल ही में प्रकाशित निष्कर्षों ने एक बार फिर एमएसएमई विनिर्माण उद्योगों में बंगाल के शीर्ष स्थान को स्थापित किया है और साथ ही हमारी महिलाओं ने वहां शानदार प्रदर्शन किया है।’’
उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिलाओं द्वारा संचालित प्रतिष्ठानों का सबसे अधिक प्रतिशत पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया है जो 36.4 प्रतिशत है।
बनर्जी ने कहा कि ‘विनिर्माण उद्यमों’ में लगे श्रमिकों के मामले में राज्य सबसे अग्रिम पंक्ति में उभर कर सामने आ रहा है, जिसका योगदान 13.81 प्रतिशत है।
उन्होंने लिखा, ‘‘पूरे भारत के स्तर पर पश्चिम बंगाल में ‘विनिर्माण’ उद्यमों (16.02 प्रतिशत) और ‘अन्य सेवा’ उद्यमों (13.09 प्रतिशत) का प्रतिशत सबसे अधिक है। भारत में महिला-प्रधान प्रतिष्ठानों का प्रतिशत (36.4 प्रतिशत) सबसे अधिक इसी राज्य में है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)