देश की खबरें | दिल्ली के चिडियाघर में बंगाल टाइगर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार को 15 साल के बंगाल टाइगर का निधन हो गया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली में एक चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार को 15 साल के बंगाल टाइगर का निधन हो गया ।

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने बताया कि 'बी-2' नाम के इस बाघ की कुछ महीनों से तबियत खराब थी। आज सुबह सवा नौ बजे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Quota in MBBS, BDS Seats: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान- Covid वॉरियर्स के बच्चों के लिए MBBS/BDS में 5 सीटें होंगी रिजर्व.

पांडे ने कहा कि 'बी-2' को 2014 में भोपाल के वन विहार चिड़ियाघर से लाया गया था। उसने अपना औसत जीवन काल पूरा कर लिया था।

बंगाल टाइगर की उम्र औसतन आठ से 10 साल होती है और अधिकतम उम्र लगभग 15 वर्ष होती है।

यह भी पढ़े | FIR Against BJP MLA: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में BJP MLA प्रशांत बंब सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, मिल के फंड में घोटाले का आरोप.

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली के विशेषज्ञों के परामर्श से जानवर को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया गया।”

पांडे ने कहा कि पशु चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा कंकाल का परीक्षण किया जाएगा और उसके बाद उसे हिस्टो-पैथोलॉजिकल और अन्य परीक्षाओं के लिए आईवीआरआई भेजा जाएगा ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके ।

दिल्ली चिड़ियाघर में एक साल पहले तक तीन रॉयल बंगाल टाइगर थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now