एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल : आग की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक मकान में आग लगने से एक साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल : आग की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हावड़ा, 15 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक मकान में आग लगने से एक साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

उन्होंने बताया कि उलुबेरिया नगर पालिका की वार्ड संख्या 25 में परिजात इलाके में रविवार सुबह एक मकान में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी एक साल की बेटी की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलते देखा और जब वहां से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकान का दरवाजा तोड़ने के बाद वहां यासीन मलिक (32), महिमा बेगम (27) और उनकी एक साल की बेटी के शव मिले।

अधिकारी के मुताबिक, यासीन की मां नूरजहां बेगम गंभीर रूप से झुलस गईं जिन्हें उलुबेरिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2023 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).