देश की खबरें | बंगाल चुनाव : सुबह नौ बजे तक 15.85 प्रतिशत मतदान, पहली बार वोट डालने आए युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सुबह नौ बजे तक 15.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), 10 अप्रैल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच सुबह नौ बजे तक 15.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कूचबिहार जिले में पहली बार वोट डालने एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि हावड़ा जिले में नौ सीटों, दक्षिण 24 परगना में 11, अलीपुरद्वार में पांच, कूचबिहार में नौ और हुगली में 10 सीटों पर कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मतदान हो रहा है।

कूचबिहार में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पठानतुली इलाके में बूथ नंबर 85 के बाहर बदमाशों ने 18 वर्षीय मतदाता आनंद बर्मन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोषियों की पहचान अभी नहीं की गई है और वे घटनास्थल से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी जिसके बाद केंद्रीय बलों को हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ने दावा किया कि बर्मन उनकी पार्टी से जुड़ा था लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह भगवा पार्टी का कार्यकर्ता था।

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली कि कूचबिहार जिले में सीतलकूची में एक मतदान केंद्र के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमने पर्यवेक्षक से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है और हालात के बारे में जानकारी ली है।’’

तृणमूल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है कि भाजपा कूचबिहार के नाताबरी, सीतलकूची, तूफानगंज, माथाभंगा और दिनहाटा में कई तदान कें्रदों पर उसके एजेंटों को घुसने नहीं दे रही है।

भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र के गांगुली बागान इलाके में माकपा उम्मीदवार सुजान चक्रवर्ती के बूथ एजेंट पर एक ‘‘फर्जी मतदाता’’ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। उसने भागने की कोशिश करते हुए एजेंट पर मिर्ची का पाउडर फेंक दिया।

घटना के बाद केंद्रीय पुलिस का एक दल घटनास्थल पहुंचा।

इस बीच, भाजपा प्रत्याशी इंद्रनील खान ने केंद्रीय बलों पर कोलकाता के कस्बा निर्वाचन क्षेत्र में फर्जी मतदाताओं के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी तथा अरुप बिस्वास समेत 373 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला 1.15 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।

मतदान शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा।

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 15,940 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 789 टुकड़ियां तैनात की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार