एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल : भाभी की हत्या करने के बाद कटा हुआ सिर लेकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को अपनी भाभी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल : भाभी की हत्या करने के बाद कटा हुआ सिर लेकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता, 31 मई पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को अपनी भाभी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी बिमल मंडल नामक व्यक्ति को अपनी भाभी नीता मंडल की हत्या के संदेह में जिले के बसंती क्षेत्र के भरतगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जब उन्होंने देखा कि बिमल अपनी भाभी का कटा हुआ सिर लेकर इलाके में घूम रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिमल और उसकी भाभी नीता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अचानक आरोपी ने चाकू निकाला और महिला पर वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें संदेह था कि अपराध शुक्रवार देर रात को हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने कटा हुआ सिर ले लिया और उसे इलाके की गलियों में घुमाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बिमल को देखा था और कुछ लोगों ने कटे हुए सिर के साथ चलते हुए उसका वीडियो भी बनाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्थानीय लोगों ने फोन किया, लेकिन आरोपी खुद ही कटा हुआ सिर और महिला की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार लेकर पुलिस थाने आया।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आरोपी के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के बीच शनिवार सुबह संपत्ति संबंधी किसी मुद्दे को लेकर झगड़ा हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).