एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बीईएमएल को सरकार से 185.65 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीईएमएल को 79 बुलडोजर की आपूर्ति के लिए सरकार से 185.65 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

जरुरी जानकारी | बीईएमएल को सरकार से 185.65 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

नयी दिल्ली, 18 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीईएमएल को 79 बुलडोजर की आपूर्ति के लिए सरकार से 185.65 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

बीईएमएल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे यह ऑर्डर रक्षा मंत्रालय से मिला है।

कंपनी ने कहा, “बीईएमएल लिमिटेड को अपने प्रमुख ‘पावर एंगलिंग एंड टिल्टिंग’ (पीएटी) बुलडोजर की 79 इकाइयों की आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय से 185.65 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।”

इस नए ऑर्डर से पहले कंपनी 66 बुलडोजर की आपूर्ति के ऑर्डर को पूरा कर चुकी है। सभी बुल्डोजर की आपूर्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर कर दी गई थी।

बीईएमएल लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) शांतनु रॉय ने कहा, “यह ऑर्डर भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता और देश के सशस्त्र बलों को विश्वसनीय, उच्च-गुणवत्ता वाले और स्वदेशी रूप से विकसित समाधानों से लैस करने के हमारे संकल्प को पुष्ट करता है।”

रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाली बीईएमएल तीन क्षेत्रों - निर्माण एवं खनन, रेल एवं मेट्रो, तथा रक्षा एवं एयरोस्पेस में कार्य करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).