विदेश की खबरें | बेलारूस सरकार ने शीर्ष मीडिया प्रतिष्ठान की वेबसाइट अवरुद्ध की, पत्रकारों को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस संबंध में बेलारूस के सूचना मंत्रालय ने कहा कि उसने महाभियोजक कार्यालय के इस आरोप के बाद मीडिया प्रतिष्ठान नशा निवा की वेबसाइट को अवरुद्ध कर दिया कि समाचार संगठन ने अनिर्दिष्ट गैर कानूनी सूचना पोस्ट की।

इस संबंध में बेलारूस के सूचना मंत्रालय ने कहा कि उसने महाभियोजक कार्यालय के इस आरोप के बाद मीडिया प्रतिष्ठान नशा निवा की वेबसाइट को अवरुद्ध कर दिया कि समाचार संगठन ने अनिर्दिष्ट गैर कानूनी सूचना पोस्ट की।

बेलारशियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (बीएजी) ने कहा कि अधिकारियों ने नशा निवा के कार्यालयों पर छापेमारी की और मुख्य संपादक याहोर मार्त्सिनोविच और संपादक आंद्रेय स्कुर्को को हिरासत में ले लिया तथा उनके परिसरों की तलाशी ली।

बीएजी ने कहा कि मीडिया प्रतिष्ठान के चार अन्य पत्रकारों का कुछ अता-पता नहीं है।

नशा निवा की स्थापना 1906 में हुई थी और यह बेलारूस का सबसे पुराना मीडिया प्रतिष्ठान है जिसे एक लाख से अधिक लोग ऑनलाइन फॉलो करते हैं। इस मीडिया प्रतिष्ठान ने बेलारूस के तानाशाह राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के खिलाफ महीनों तक चले प्रदर्शनों को व्यापक कवरेज दी थी। प्रदर्शनों के दौरान अधिकारियों ने 35 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया और प्रदर्शनकारियों को बुरी तरह पीटा।

बेलारूस में एक अन्य वेवसाइट तुत.बाई मई महीने से अवरुद्ध है और इसके 12 पत्रकार जेल में हैं। बीएजी के अनुसार, देश में वर्तमान में कुल 27 पत्रकार हिरासत में हैं। वे या तो अपनी सजा काट रहे हैं या उनके खिलाफ मुकदमे लंबित हैं।

एपी नेत्रपाल पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स