जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में शुरुआत गिरावट से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआत गिरावट से हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील जैसे कुछ बड़ शेयरों में बिकवाली के दबाव से बीएसई30 सेंसेक्स प्रारंभ में 150 अंक से ज्यादा नीचे चला गया था।
मुंबई,26 अक्टूबर शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआत गिरावट से हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील जैसे कुछ बड़ शेयरों में बिकवाली के दबाव से बीएसई30 सेंसेक्स प्रारंभ में 150 अंक से ज्यादा नीचे चला गया था।
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेत से भी स्थानीय बाजार प्रभावित रहा।
यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 173.47 अंक यानी 0.43 प्रतिशत गिर कर 40,512.03, और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों निफ्टी 47.20 अंक यानी 0.40 प्रतिशत नीचे खिसक कर 11,883.15 पर चाल रहा था।
रिलायंस में शुरुआत में दो प्रतिशत तक गिरावट देखी गयी। टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एशिय पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट का रुझान था।
इससे पिछले कारोबार में सेंसेक्स 127.01 अंक या 0.31 प्रतिशत सुधर कर 40,685.50 और निफ्टी 33.90 यानी 0.28 प्रतिशत लाभ के साथ 11,930.35 पर बंद हुआ था।
दिन में शांघाई , टोक्यो और सोल बाजार के प्रमुख सूचनकांक नीचे चल रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

