देश की खबरें | बिहार में राजग छोड़ने से पहले, चिराग ने भाजपा को नीतीश के खिलाफ ‘लहर’ के बारे में बताया था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा के अध्यक्ष जे़ पी. नड्डा से आग्रह किया था कि बिहार में राजग के मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश किया जाए और दावा किया था कि नीतीश कुमार के खिलाफ ‘‘लहर’’ है जिससे राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन को नुकसान हो सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा के अध्यक्ष जे़ पी. नड्डा से आग्रह किया था कि बिहार में राजग के मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश किया जाए और दावा किया था कि नीतीश कुमार के खिलाफ ‘‘लहर’’ है जिससे राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन को नुकसान हो सकता है।

नड्डा को 24 सितम्बर को लिखे पत्र में पासवान ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह सहित राजग के शीर्ष नेताओं के खुलेआम आश्वासन के बावजूद कुमार ने उनके पिता को राज्यसभा की सीट देने को लेकर ‘‘अपमानित’’ किया था। उन्होंने दावा किया कि जद (यू) अध्यक्ष ने ऐसे समय में लोजपा के संस्थापक के खराब स्वास्थ्य के बारे में अनभिज्ञता जताई थी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अकसर फोन पर उनके स्वास्थ्य का जायजा लेते थे।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: प्रधानमंत्री मोदी बोले-कैबिनेट बैठकों में राम विलास पासवान का हस्तक्षेप बहुत व्यावहारिक होता था.

चिराग पासवान ने अपने पत्र में यह भी दावा किया कि भाजपा के कई नेता कुमार के कामकाज से नाखुश हैं और कहा कि मोदी की लोकप्रियता जहां बढ़ रही है वहीं मुख्यमंत्री की घट रही है।

जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि वे एक-दो दिनों में विस्तृत जवाब देंगे।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

लोजपा के सूत्रों ने कहा कि पत्र को मीडिया में जारी करने का कारण बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से पार्टी के हटने और 243 सदस्यीय विधानसभा में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेने के कारण बताना है।

पार्टी ने कहा है कि वह उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां जद (यू) के उम्मीदवार खड़े होंगे लेकिन भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

कुमार द्वारा अपने केंद्रीय मंत्री पिता के ‘‘अपमान’’ का मुद्दा उठाते हुए चिराग पासवान ने दावा किया कि पिछले वर्ष उन्होंने उनके राज्यसभा की उम्मीदवारी का समर्थन करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री को मनाने के लिए रामविलास पासवान उनसे मिलने के लिए बाध्य हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से हमारी पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का अपमान किया उससे लोजपा के नेता आहत और गुस्से में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस