देश की खबरें | बीसीआई ने विधि विश्वविद्यालयों को भौतिक रूप से परीक्षा कराने की अनुमति प्रदान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने विधि विश्वविद्यालयों को भौतिक रूप से परीक्षा कराने की अनुमति दे दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक नवंबर बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने विधि विश्वविद्यालयों को भौतिक रूप से परीक्षा कराने की अनुमति दे दी है।

इसके साथ ही बीसीआई ने कोविड-19 के कारण उपस्थित न हो पाने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय खुलने के बाद परीक्षा देने का विकल्प दिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2618 नए मामले, 16 की मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीसीआई ने रविवार को यह भी स्पष्ट किया कि जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए और उत्तीर्ण नहीं कर पाए, उन्हें परीक्षा में दोबारा शामिल होने का अवसर दिया जायेगा।

कौंसिल ने कहा कि राज्य सरकार और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Gujjar Protest: आंदोलनकारियों ने भरतपुर में ब्लॉक किया रेलवे ट्रैक, 7 ट्रेनों की किया गया डायवर्ट.

बीसीआई की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “कौंसिल द्वारा इस पर विचार किया गया है कि यदि विश्वविद्यालय द्वारा दो नवंबर से परीक्षा करवाई जाती है और यदि वह परीक्षा किसी दंडनीय परिणाम के बिना करवाई जाती है तो जो भी छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाएगा उसे विश्वविद्यालय खुलने के बाद फिर से परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\